सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार जीत, उत्तराखंड को 12-1 से रौंदा
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में हॉकी छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 12-1 से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बिहार,…

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में हॉकी छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 12-1 से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बिहार, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव की टीमों ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।
पहले मैच में हॉकी राजस्थान ने आंध्र प्रदेश को 5-3 गोल से हराया। राजस्थान से अंकित रावत और अनुराग सुथर ने दो-दो गोल किए, जबकि कुणाल कुंडल ने एक गोल दागा। दूसरे मैच में बिहार ने गुजरात को 7-2 से हराया। बिहार के जॉनी कुमार ने सर्वाधिक तीन गोल किए। मोहम्मद सिद्दीक, रविकांत कुमार, अतीत कुमार और अभय कुमार ने एक-एक गोल किया।
तीसरे मुकाबले में हॉकी अरुणाचल ने गोवा हॉकी को 4-3 से हराया। मनोज यादव ने दो, जबकि शिवम सिंह और कप्तान अभिनव सिंह ने एक-एक गोल किया। चौथे मैच में दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव हॉकी टीम ने तेलंगाना को 2-0 से हराया। सुनील यादव और नागेंद्र सिंह ने एक-एक गोल किया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अब्दुल अजीजी ने मुदस्सर कुरैशी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया।

दिन के अंतिम मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 12-1 से हराया। कप्तान संदीप कुमार और सोनू निषाद ने तीन-तीन गोल किए, जबकि तरुण यादव ने दो गोल दागे। प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हॉकी, जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के समन्वय से हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
