द इंडियन व्यू

सीएसके के लिए बुरी खबर: खलील अहमद आउट, धोनी की वापसी का इंतजार जारी

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के बीच तगड़ा झटका लगा है। पहले ही एमएस धोनी की चोट ने सीएसके को परेशान किया हुआ है, फैंस उनकी वापसी की पर निगाहें लगाए बैठे हैं। अब चेन्नई के लिए एक और…

Ragwendra P Singh
April 16, 2026
2 min read
सीएसके के लिए बुरी खबर: खलील अहमद आउट, धोनी की वापसी का इंतजार जारी

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के बीच तगड़ा झटका लगा है। पहले ही एमएस धोनी की चोट ने सीएसके को परेशान किया हुआ है, फैंस उनकी वापसी की पर निगाहें लगाए बैठे हैं। अब चेन्नई के लिए एक और बुरी खबर आ रही है।

बताया जा रहा है कि उनके तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है।

एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं। खलील अहमद, जो अब तक सीएसके के खेले गए सभी पांच मैचों का हिस्सा थे, उन्होंने 14 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ पिछले मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की बात कही थी।

साभार : गूगल

टूर्नामेंट के शुरुआती स्टेज में वह सीएसके के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। आईपीएल के एक सोर्स ने कहा, "यह ग्रेड 2 टियर है और रिहैब में कम से कम 10-12 हफ्ते लगेंगे।"

बाएं हाथ के पेसर ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी-20 खेले हैं, जिसमें से आखिरी बार वह जुलाई 2024 में खेले थे। रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 2026 इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हो सकता है।

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/2044673340112327129

सीएसके के सूत्रों के अनुसार, 44 वर्षीय धोनी, जो प्री-सीजन कैंप में पिंडली में खिंचाव आने के बाद से बाहर थे, अब पूरी तरह से फिट होने के करीब हैं। सीएसके का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को है। इसका मतलब है कि धोनी इस मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे।

सीएसके ने आईपीएल 2026 में अभी तक 5 मैच खेले हैं। पहले तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, मगर पिछले दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने घर पर जीत दर्ज की है। सीएसके के लिए अच्छी खबर यह है कि सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से रन निकले लगे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि चेन्नई की गाड़ी ट्रैक पर आ रही है। हालांकि आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में वह 8वें पायदान पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।