द इंडियन व्यू

सीएमएस राजाजीपुरम कैंपस-2 ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस), राजाजीपुरम कैंपस-2 ने सेठ एमआर जयपुरिया (जेएसबीसी) कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण, सात रजत व दो कांस्य सहित 18 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।…

Ragwendra P Singh
October 12, 2026
2 min read
सीएमएस राजाजीपुरम कैंपस-2 ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस), राजाजीपुरम कैंपस-2 ने सेठ एमआर जयपुरिया (जेएसबीसी) कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण, सात रजत व दो कांस्य सहित 18 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

सेठ एमआर जयपुरिया (जेएसबीसी) कराटे चैंपियनशिप

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, बंसल कैंपस, सीतापुर रोड में आयोजित चैंपियनशिप में 15 स्कूलों के करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में मेजबान सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, बंसल कैंपस की टीम 7 स्वर्ण, 9 रजत व 6 कांस्य सहित कुल 22 पदकों के साथ उपविजेता रही। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर की टीम 3 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य सहित 14 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिमला परिवार के राजेंद्र गुप्ता और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के सीईओ केबी पंत ने पदक विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता इग्नू क्षेत्रीय केंद्र भागलपुर ( बिहार) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.कीर्ति विक्रम सिंह ने की।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. सुजान इट्टी तथा उप प्रधानाचार्या शुचि अग्रवाल ने भी विजेताओं का हौसला बढ़ाया। समारोह में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्णा अवतार तथा वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के महासचिव शिहान संतोष कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।