द इंडियन व्यू

सीएमएस गोमतीनगर कैंपस-1 की आरना ओम सिंह ने बनाए दो विश्व रिकॉर्ड

लखनऊ। सीएमएस गोमतीनगर कैंपस-1 की होनहार छात्रा आरना ओम सिंह ने योगासन के क्षेत्र में दोहरे विश्व कीर्तिमान स्थापित कर इतिहास रच दिया। इन रिकॉर्ड्स को योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल में आधिकारिक रूप से दर्ज किया…

Ragwendra P Singh
January 22, 2025
2 min read
सीएमएस गोमतीनगर कैंपस-1 की आरना ओम सिंह ने बनाए दो विश्व रिकॉर्ड

लखनऊ। सीएमएस गोमतीनगर कैंपस-1 की होनहार छात्रा आरना ओम सिंह ने योगासन के क्षेत्र में दोहरे विश्व कीर्तिमान स्थापित कर इतिहास रच दिया। इन रिकॉर्ड्स को योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल में आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया।

सीएमएस गोमतीनगर कैंपस-1 में एक समारोह में आरना ने गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एक मिनट में 45 'कार्टव्हील' करके 'वन मिनट मिरेकल' रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद, 3 मिनट 56 सेकंड तक लगातार 135 'कार्टव्हील' कर एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस अवसर पर आरना ने अपनी उम्र के 11 वर्ष, 11 माह, और 11 दिन पूरे किए।

आरना को इस असाधारण उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबेर रिजवी, योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल के सीईओ आचार्य डॉ. यश पाराशर, और सीएमएस की प्रिंसिपल आभा अनंत ने आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस गौरवशाली अवसर पर आरना को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट और मेडल से सम्मानित किया गया। रिकॉर्ड्स की घोषणा योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल की चीफ एडिटर डॉ. मालविका बाजपेई ने की। इसके अलावा आरना को सबसे कम उम्र, 10 वर्ष 10 माह 10 दिन, में योगासन पर दो पुस्तकें लिखने के लिए भी सम्मानित किया गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर आरना के प्रशिक्षक अमन जोशी, पिता ओम पाल सिंह (सहायक महाप्रबंधक, भारत संचार निगम लिमिटेड, लखनऊ), माता डॉ. प्रतिभा ओम सिंह (यूपीपीसीबी), बहन आहाना ओम सिंह, भाई प्रत्यांश सिंह और नाना-नानी भरत कुमार सिंह एवं कुसुम सिंह भी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।