सिद्धि मिश्रा की घातक गेंदबाजी, केसीए कानपुर ने जीती विजेता ट्रॉफी
लखनऊ। प्लेयर ऑफ द मैच सिद्धि मिश्रा (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर केसीए कानपुर ने प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सहारनपुर को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर…

लखनऊ। प्लेयर ऑफ द मैच सिद्धि मिश्रा (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर केसीए कानपुर ने प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सहारनपुर को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से मान्यता प्राप्त इस टूर्नामेंट का आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा राधिका फाउंडेशन के सहयोग से सेज क्रिकेट मैदान, 1090 चौराहा, गोमती नगर में किया गया।
शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में सहारनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दिशा शर्मा ने 30 और भूमि सिंह ने नाबाद 30 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। इसके अलावा भारती सिंह ने 21 और शिखा शालोट ने 15 रन का योगदान दिया। केसीए कानपुर की ओर से सिद्धि मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि सिद्धि सिंह व नंदिनी को एक-एक विकेट मिले।
जवाब में केसीए कानपुर ने 22.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाते हुए मैच व विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टीम से सलामी बल्लेबाज बबिता यादव ने 48 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 32 रन की अहम पारी खेली। वहीं मध्यक्रम में शिबू सिंह पाल ने 37 गेंदों पर 3 चौकों के साथ 33 रन बनाए जबकि तृप्ति सिंह ने 16 रन जोड़े।
फिर कप्तान अर्चना देवी ने 22 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। सहारनपुर की ओर से जान्हवी बालियान, शुभ चौधरी, आस्था वर्मा और भूमि सिंह ने एक-एक विकेट लिये। विशेष पुरस्कारों में प्लेयर ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बैटर सहारनपुर की शिखा शालोट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज केसीए कानपुर की सिद्धि मिश्रा और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक केसीए कानपुर की श्वेता वर्मा चुनी गई।
आज फाइनल के दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व विशिष्ट अतिथि विधायक आशा मौर्या ने विजेता व उपविजेता टीमों में शामिल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर आयोजन सचिव हर्षवर्धन सिंह (प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा), सेज क्रिकेट अकादमी के निदेशक बृजेश यादव और श्रीमती प्रियंका शैली (चेयरपर्सन, यूपीसीए महिला चयन समिति) भी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
