द इंडियन व्यू

सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा बाहर, इस खिलाड़ी के हाथों में टीम की कमान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बाहर कर दिया गया है। तीन जनवरी से सिडनी में खेले जाने वाले इस निर्णायक मैच में रोहित को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
January 2, 2025
3 min read
सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा बाहर, इस खिलाड़ी के हाथों में टीम की कमान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बाहर कर दिया गया है। तीन जनवरी से सिडनी में खेले जाने वाले इस निर्णायक मैच में रोहित को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी।

साभार : गूगल

मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्ट गंवाने के बाद से ही रोहित शर्मा के संन्यास लेने की अफवाहें मीडिया में तैर रही थी। अब इतना तो तय हो चुका है कि हिटमैन सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उनके संन्यास की पुष्टि हम नहीं करते।

एक अंग्रेजी अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट में कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीरीज में भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच में पर्थ में जीता है, उस मुकाबले में भी रोहित की गैरमौजूदगी के चलते कप्तानी जसप्रीत बुमराह ही संभाल रहे थे।

पिछले पूरे साल रोहित शर्मा का बल्ले से प्रदर्शन कमजोर रहा है। मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रोहित ने पांच पारियों में 6.20 की औसत से सिर्फ 31 रन बनाए हैं। पांचवें टेस्ट से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारत के कोच गौतम गंभीर पत्रकारों से बातचीत करने पहुंचे। तब उन्होंने रोहित के खेलने की पुष्टि नहीं की थी। गंभीर से दो बार स्पष्ट रूप से पूछा गया तो उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, 'हम विकेट को देखेंगे और कल अंतिम एकादश की घोषणा करेंगे। रोहित के साथ सबकुछ ठीक है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी अपारंपरिक है। टीम के कप्तान की जगह हेड कोच प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया है तो इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हमें कल प्लेइंग इलेवन तय करने के लिए विकेट को देखना होगा।'

गौतम गंभीर से टीम के सीनियर मेंबर रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म और उनके साथ बातचीत के बारे में भी पूछा गया। इसके जवाब में हेड कोच ने कहा, 'हमने बातचीत की कि कैसे अगला टेस्ट जीता जाए। हम सभी जानते हैं कि यह टेस्ट कितना महत्वपूर्ण है।'

रोहित शर्मा ने पिछले साल 14 मैच में 24.76 की औसत से दो शतक और दो अर्धशतक के साथ सिर्फ 619 रन बनाए। मार्च 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 103 रन बनाने के बाद से रोहित रन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। धर्मशाला में उस शतकीय पारी के बाद, रोहित 15 पारियों में 10.26 की औसत से सिर्फ 154 रन ही बना पाए हैं, इसमें बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ 52 रन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।