सिडनी टेस्ट देखने के लिए 47,566 दर्शक जुटे
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 47,566 दर्शक जुटे जो दोनों टीमों के बीच किसी टेस्ट मैच में पहले दिन दर्शक संख्या का नया रिकॉर्ड है। @CricketAus बॉर्डर गावस्कर…

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 47,566 दर्शक जुटे जो दोनों टीमों के बीच किसी टेस्ट मैच में पहले दिन दर्शक संख्या का नया रिकॉर्ड है।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के दौरान आस्ट्रेलिया में भारी संख्या में दर्शक मैदान में आये हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक्स पर लिखा ,‘‘रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहले दिन 45000 से अधिक दर्शक।’’
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चौथे टेस्ट के दौरान दर्शक संख्या का अब तक का रिकॉर्ड टूटा था। एससीजी पर लंच के समय तक 45465 दर्शक थे जबकि पिछली रिकॉर्ड 44901 का था और 2003 . 04 में बना था।
ये भी पढ़े : मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दर्शकों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड दर्ज
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
