द इंडियन व्यू

एमआई एमिरेट्स सात विकेट की जीत के साथ आईएलटी20 फाइनल में

एमआई एमिरेट्स ने अपने ऑलराउंड खेल का शानदार नजारा पेश करते हुए एक कम स्कोर वाले मैच में अबूधाबी नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकर आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को…

Ragwendra P Singh
January 3, 2026
1 min read
एमआई एमिरेट्स सात विकेट की जीत के साथ आईएलटी20 फाइनल में

एमआई एमिरेट्स ने अपने ऑलराउंड खेल का शानदार नजारा पेश करते हुए एक कम स्कोर वाले मैच में अबूधाबी नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकर आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को एमआई एमिरेट्स का सामना डेजर्ट वाइपर्स से होगा। एमआई एमिरेट्स ने नाइट राइडर्स को केवल 120 रन पर रोक दिया और फिर 121 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

नाइट राइडर्स के लिए अलीशान शरफू ने 50 रन बनाए, लेकिन एमआई एमिरेट्स ने नियमित अंतराल में विकेट लेकर उस पर दबाव बनाए रखा। एमआई एमिरेट्स की तरफ से एएम ग़ज़नफ़र ने तीन विकेट लिए जबकि मुहम्मद रोहिद और फजलहक फारुकी ने दो-दो विकेट हासिल किए।

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई एमिरेट्स ने दूसरे ओवर की शुरुआत में मोहम्मद वसीम (10) का विकेट खो दिया और आंद्रे फ्लेचर (05) के सस्ते में आउट होने के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 36 रन हो गया।

@ADKRiders

लेकिन टॉम बैंटन (नाबाद 64) और शाकिब अल हसन (38) के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की मदद से एमआई एमिरेट्स ने 23 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अर्जुन राजपूत के शतक पर भारी पड़ा हमजा का सैकड़ा, पाकिस्तान ने भारत को हराया

अर्जुन राजपूत (107 रन) के शानदार शतक पर हमजा जहूर का नाबाद सैकड़ा भारी पड़ा जिससे पाकिस्तान ने एसीसी अंडर-19 वनडे एशिया कप ग्रुप-ए मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराया।

दीपावली के रंग में रंगा क्रिकेट जगत, कोहली-गंभीर समेत दिग्गजों ने दी बधाई

बीसीसीआई, मुख्य भारतीय कोच गौतम गंभीर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।