द इंडियन व्यू

सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश ने सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2025 में दमदार प्रदर्शन के साथ सर्वाधिक 59 स्वर्ण पदक के साथ अपना दबदबा बनाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया…

Ragwendra P Singh
January 20, 2025
3 min read
सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश ने सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2025 में दमदार प्रदर्शन के साथ सर्वाधिक 59 स्वर्ण पदक के साथ अपना दबदबा बनाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप के अंतिम दिन सीआरपीएफ की टीम उपविजेता रही जबकि मध्य प्रदेश को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

मेजबान उत्तर प्रदेश ने 59 स्वर्ण, 62 रजत व 109 कांस्य पदक सहित कुल 230 पदक के साथ पहला स्थान हासिल किया। सीआरपीएफ 13 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य सहित कुल 16 पदक के साथ दूसरे व मध्य प्रदेश 8 स्वर्ण, 3 रजत व 2 कांस्य सहित कुल 13 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया और आगामी टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

समापन समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने उपस्थित की। इसके साथ ही एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने पदक विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

आज समापन समारोह में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आरडी मंगेशकर, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष इरफान रहम अली व संयुक्त सचिव मोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।

तीसरे दिन के परिणाम

जूनियर बालक अंडर-48 किग्रा में सर्विसेज के जश्न योगी ने स्वर्ण, बिहार के सौरभ कुमार ने रजत एवं मध्य प्रदेश के अभि शर्मा व उत्तर प्रदेश के प्रखर सिंह ने कांस्य पदक जीते। जूनियर बालक अंडर-51 किग्रा में उत्तर प्रदेश के सुधीर कुमार ने स्वर्ण, सर्विसेज के शिवांश सेंगर ने रजत एवं उत्तर प्रदेश के लवकुश व साई रायबरेली के निर्जल कुमार ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालक अंडर-55 किग्रा मं साई काशीपुर के प्रथमेश पंवार ने स्वर्ण, हरियाणा के प्रदीप ने रजत, सर्विसेज के अनुज तिवारी व बिहार के ऋतिक कुमार ने कांस्य पदक जीते। जूनियर बालिका अंडर-52 किग्रा में तूषिका वर्मा ने स्वर्ण, अनन्या यादव ने रजत एवं आयुषी कुशवाहा व आरोही खन्ना (सभी उत्तर प्रदेश) ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालक अंडर-63 किग्रा में सर्विसेज के भूपिंदर ने स्वर्ण, साई काशीपुर के विजय यादव ने रजत एवं उत्तर प्रदेश के विजय व हिमांशु तिवारी ने कांस्य पदक जीते। जूनियर बालक 78 किग्रा से अधिक में बिहार के राजकुमार ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अंश प्रताप सिंह ने रजत एवं उत्तर प्रदेश के अबु हुरैरा व युवराज गुप्ता ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालक अंडर- 78 किग्रा में आदित्य राज कौशल ने स्वर्ण, अक्षत गुसाई ने रजत (दोनों साई काशीपुर) एवं उत्तर प्रदेश के आदित्य कुमार दुबे व पंजाब के शरद सिंह ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक अंडर-160 सेमी. में उत्तर प्रदेश के ओम सिंह ने स्वर्ण व संयम अग्रवाल ने रजत जबकि बिहार के मोहम्मद अली व उत्तर प्रदेश के संस्कार शाही ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालिका अंडर-44 किग्रा में सृष्टि गुप्ता ने स्वर्ण, अनुष्का सिंह ने रजत एव तेजस्वी साहू व अंशिका सैनी (सभी उत्तर प्रदेश) ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक अंडर-162 सेमी. में सर्विसेज के वैभव सिंह ने स्वर्ण, तापिस मिश्रा ने रजत एवं आयुष सिंह व सुयश चौधरी ने कांस्य पदक जीते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।