साइबर फ्राॅड के अंतरराज्यीय बाॅस गिरोह के 02 और शातिर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण : जिला के साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का दायरा बढाते हुए आईटी एक्ट के तहत दर्ज कांड सख्या 92/25 में संलिप्त बाॅस गिरोह के दो अन्य शातिरो को गिरफ्तार किया है। जिनमें एसएसबी 47वीं बटालियन मे कार्यरत…

पूर्वी चंपारण : जिला के साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का दायरा बढाते हुए आईटी एक्ट के तहत दर्ज कांड सख्या 92/25 में संलिप्त बाॅस गिरोह के दो अन्य शातिरो को गिरफ्तार किया है। जिनमें एसएसबी 47वीं बटालियन मे कार्यरत एक हवलदार भी शामिल है।
पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में कैश,नोट गिनने की एक मशीन,एक पिस्टल,एक राइफल व कारतूस बरामद किया है। इसकी जानकारी देते डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि बाॅस गिरोह के मिडिल मैन गिरफ्तार सुरेन्द्र प्रसाद के स्वीकारोत्ति बयान के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस टीम ने एक साथ तीन जगहो पर दबिश देते हुए नगर थाना के मिस्काॅट मुहल्ला के रमना निवासी मो जावेद,बंजरिया थाना के अंबिकानगर निवासी एसएसबी 47वीं वाहिनी के हवलदार पंकज कुमार पांडे को गिरफ्तार किया है। जबकि साइबर कैफे संचालक अविनेश कुमार व दयाशंकर फरार हो गया।
पुलिस ने एसएसबी हवलदार के घर से एक राइफल, एक पिस्टल, कारतूस एवं मैगजीन बरामद किया है,जबकि अन्य के पास से भारी मात्रा में कैश व नोट गिनने की एक मशीन,कई चेक बुक,पासबुक,एटीएम कार्ड,पैन कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगो ने बताया कि यह लोग साइबर फ्राॅड गैग के नामजद अभियुक्त दया शंकर से गैरकानूनी ढंग से USDT खरीदते थे।इनलोगो ने पूछताछ में कई अन्य नामो का भी खुलासा किया है।जिनके विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।साथ ही बरामद हथियार का सत्यापन जिलाधिकारी कार्यालय से कराया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
