द इंडियन व्यू

सांसद मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट से बैद्यनाथ धाम के लिए शुरू की पदयात्रा

भागलपुर : जिले के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगा घाट से जल भरकर गुरुवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर उन्हें देखने के लिए गंगा घाट पर भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों के साथ-साथ भाजपा…

Ragwendra P Singh
July 31, 2025
2 min read
सांसद मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट से बैद्यनाथ धाम के लिए शुरू की पदयात्रा

भागलपुर : जिले के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगा घाट से जल भरकर गुरुवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर उन्हें देखने के लिए गंगा घाट पर भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मनोज तिवारी ने बाबा बैद्यनाथ से बिहार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार में फिर से राजग की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास चाहती है, झूठे वादे और बयानबाज़ी से ऊब चुकी है।

इस दौरान मनोज तिवारी ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाई वीरेंद्र जैसे नेता सिर्फ कैमरे के सामने बयान देते हैं लेकिन जनता के बीच उनकी कोई पकड़ नहीं है। इस धार्मिक यात्रा में राजनीतिक रंग उस समय और गहरा हो गया जब बीजेपी के कई स्थानीय नेता भी गंगा घाट पर मनोज तिवारी के साथ नजर आए। सभी ने मिलकर जल भराई की और मनोज तिवारी को शुभकामनाएं दीं।

करीब 105 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा सुल्तानगंज से देवघर तक चलेगी। जहां मनोज तिवारी बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों और समर्थकों का स्वागत भी देखने को मिल सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।