द इंडियन व्यू

सहारनपुर में महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला, महिला थाना मे मुकद्दमा दर्ज

सहारनपुर : थाना नागल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सहारनपुर महिला थाना में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 28 जून 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार नानौता में हुई थी। शादी के समय मायके वालों ने फर्नीचर, बर्तन, कीमती…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
2 min read
सहारनपुर में महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला, महिला थाना मे मुकद्दमा दर्ज

सहारनपुर : थाना नागल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सहारनपुर महिला थाना में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 28 जून 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार नानौता में हुई थी। शादी के समय मायके वालों ने फर्नीचर, बर्तन, कीमती वस्त्र, सोने-चांदी के आभूषण और बाइक दी थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं रहा। दहेज में दो लाख रुपए नगद और कार की डिमांड करने लगा। जब वह इन मांगों को पूरा नहीं कर सकी तो उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया। पहले भी उसने इस संबंध में मुकदमे दर्ज कराए थे, लेकिन बाद में समझौते के नाम पर ससुरालियों ने अपनी गलती स्वीकार कर उसे साथ रखने का वादा किया और पुराने केस वापस करवा लिए।

पीड़िता के अनुसार, 04 अगस्त 2024 की रात करीब 11 बजे जब पीड़िता अपने कमरे में बच्ची के साथ लेटी थी, तभी उसका ससुर कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर पति, सास और ननद भी आ पहुंचे और उसे चुप कराने लगे। जब पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी सास और ननद ने ब्लेड से उसकी पीठ पर कई वार किए, जिसके निशान आज भी उसकी पीठ पर मौजूद हैं।

आरोप है कि खून से लथपथ घायल अवस्था में ससुरालियों ने उसे उसकी तीन साल की बच्ची के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पति ने उसे "तलाक, तलाक, तलाक" कहकर एकतरफा तीन तलाक दे दिया और उसका जीवन पूरी तरह बर्बाद कर दिया। गंभीर हालत में पीड़िता अपने मायके पहुंची, जहां परिजनों ने उसका इलाज कराया और समझौते के प्रयास किए। लेकिन ससुराल पक्ष के कोई बात नहीं मानने पर थाने में शिकायत करने गई तो पुलिस ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए टाल दिया और महिला थाने जाने की सलाह दी। जिसके बाद बीते सोमवार को महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।