द इंडियन व्यू

सलमान आगा का दावा – भारत को हराने के लिए तैयार है पाकिस्तान

पाकिस्तान ने एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत ओमान के खिलाफ जीत के साथ किया। पाकिस्तान ने इस मैच को 93 रनों के बड़े अंतर से जीता। मैन इन ग्रीन का अगला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से है। भारत-पाक मैच से पहले…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
2 min read
सलमान आगा का दावा – भारत को हराने के लिए तैयार है पाकिस्तान

पाकिस्तान ने एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत ओमान के खिलाफ जीत के साथ किया। पाकिस्तान ने इस मैच को 93 रनों के बड़े अंतर से जीता।

मैन इन ग्रीन का अगला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से है। भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भारत को धमकी दी है।

साभार : गूगल

ओमान के खिलाफ भले ही पाकिस्तान की बैटिंग यूनिट की पोल खुल गई हो, इसके बावजूद पाकिस्तानी कप्तान का बोलना है कि अगर वह अपने प्लान को एग्जिक्यूट करने में कामयाब रहते हैं तो वह किसी भी टीम को हराने का दम रखते हैं।

बता दें, ओमान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 160 रन ही बोर्ड पर लगा पाई थी। वो तो गनिमत है मोहम्मद हारिस की 66 रनों की पारी का, अगर वह भी जल्दी आउट हो जाते तो पाकिस्तान को 120 रन बनाना भी मुश्किल हो जाता।

हारिस के अलावा कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज ओमान जैसी छोटी टीम के खिलाफ भी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और ओमान को मात्र 67 रनों पर समेट 93 रनों से मैच को अपने नाम किया। मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा, “बल्ले से हमें अभी भी कुछ सुधार करने की जरूरत है।

गेंदबाजी शानदार थी, मैं गेंदबाजी यूनिट से खुश हूं। हमारे पास तीन स्पिनर हैं और वे सभी अलग-अलग हैं, यहां तक कि अयूब भी। हमारे पास 4-5 अच्छे विकल्प हैं और दुबई और अबू धाबी में खेलते समय आपको इनकी जरूरत होती है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें जो शुरुआत मिली, उससे हमें 180 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन क्रिकेट ऐसा ही होता है। हम वाकई अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, हमने ट्राई सीरीज जीती और यहां भी आसानी से जीत हासिल की। अगर हम अपनी योजनाओं पर लंबे समय तक अमल करते रहे, तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।