द इंडियन व्यू

सरपंच’ टैग पर बोले श्रेयस अय्यर – नाम नहीं, जीत है असली पहचान

पंजाब किंग्स के कप्तान को फैंस सरपंच कहकर बुलाते हैं। अब तक ये टैग किसी भी कप्तान पर सूट नहीं करता था, लेकिन श्रेयस अय्यर पर सरपंच का टैग जचता है। श्रेयस अय्यर भी इस टैग को पाकर खुश हैं, लेकिन उन्होंने बोला है कि यह चीज…

Ragwendra P Singh
March 22, 2026
2 min read
सरपंच’ टैग पर बोले श्रेयस अय्यर – नाम नहीं, जीत है असली पहचान

पंजाब किंग्स के कप्तान को फैंस सरपंच कहकर बुलाते हैं। अब तक ये टैग किसी भी कप्तान पर सूट नहीं करता था, लेकिन श्रेयस अय्यर पर सरपंच का टैग जचता है।

श्रेयस अय्यर भी इस टैग को पाकर खुश हैं, लेकिन उन्होंने बोला है कि यह चीज मायने नहीं रखती। मायने रखती है तो सिर्फ जीत। श्रेयस ने ये भी बताया है कि उन्हें यह टैग कैसे मिला। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा था और कप्तान बनाया था।

सरपंच को लेकर श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सरपंच का टैग मुझे लास्ट ईयर मिला था और अभी कुछ समय पहले मैं बाहर बात कर रहा था सरपंच को लेकर ही बात कर रहा था।

साभार : गूगल

जब मुझे पहले यह टैग मिला तो मुझे पूछना पड़ा लोगों से कि क्या है असली मतलब? जैसे अर्शदीप को मैंने पूछा था लास्ट ईयर कि क्या इसका मीनिंग है? कैसा इधर यूज करते हैं टर्म? तो फिर उसने बोला सरपंच जो हेड रहते हैं कम्युनिटी का उसको बोला जाता है और फिर यह मेरे पर सूट किया।"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसा नहीं है कि अचानक से मुझे वो पसंद आया, लेकिन जैसे कि मैं रास्ते में भी जा रहा था लोग मुझे बुला रहे थे और अभी लास्ट एक साल हो गया यहां आईपीएल में खेल के तो फिर सब लोग अभी जब भी मुझे मिलते हैं तो यही बुलाते हैं तो एक तरीके से अच्छा भी महसूस होता है और मोटिवेट भी करता है मुझे कि अगले अभी यह सीजन में आया हूं मैं तो सभी की उम्मीदें ज्यादा होंगे।

मुझे चुनौतियां पसंद हैं। चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको अच्छी टीम भी चाहिए होती और वह हमारे पास है।" कप्तान ने आगे कहा, "मुझे यह सब जब टैग मिला था मैं उस समय इससे बहुत खुश था, लेकिन यह दूसरी चीज है। पहली चीज ये है कि हम जब मैदान पर उतरें तो हमें मैच जीतना है।

जैसे कि इन्होंने कहा बस जीतना ही महत्वपूर्ण है।" पंजाब किंग्स इस साल अपनी अधूरी ख्वाहिश को पूरी करना पसंद करेगी। पंजाब की टीम दो बार फाइनल में जरूर पहुंची है, लेकिन दोनों बार इस टीम को आईपीएल के फाइनल में हार मिली है। पिछले साल ही एक फाइनल इस टीम ने खेला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।