द इंडियन व्यू

समेकित जांच चौकी पर 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवादा: बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित समेकित जांच चौकी नवादा जिले के रजौली में रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक युवक को 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक…

Ragwendra P Singh
June 15, 2025
1 min read
समेकित जांच चौकी पर 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवादा: बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित समेकित जांच चौकी नवादा जिले के रजौली में रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक युवक को 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि अवर निरीक्षक राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई वाहन जांच के दौरान एक यात्री बस से समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र निवासी कैलाश प्रसाद महतो के 26 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में आरोपी के पास से निम्न ब्रांड की शराब बरामद की गई।गोल्फर शॉट बैरल एजेड व्हिस्की (750 एमएल)2 बोतल,लाइन डैडी ओरिजिनल डार्क रम (750 एमएल)2 बोतल,व्हाइट एंड ब्लू प्रीमियम व्हिस्की (750 एमएल)2 बोतल,अफ्टर डार्क फाइन ग्रेन व्हिस्की (750 एमएल) 4 बोतल,पॉल जॉन इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की (750 एमएल) 1 बोतल। गिरफ्तार युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।उत्पाद विभाग की सतर्कता के कारण शराब तस्करी पर लगातार नकेल कसी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।