द इंडियन व्यू

समीर रिजवी, जुरेल व गर्ग की चमक, यूपी की शानदार जीत

समीर रिजवी (नाबाद 80), ध्रुव जुरेल (55), प्रियम गर्ग (54), रिंकू सिंह (41) और प्रशांत वीर (नाबाद 37) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर को 58 रन से…

Ragwendra P Singh
January 3, 2026
2 min read
समीर रिजवी, जुरेल व गर्ग की चमक, यूपी की शानदार जीत

समीर रिजवी (नाबाद 80), ध्रुव जुरेल (55), प्रियम गर्ग (54), रिंकू सिंह (41) और प्रशांत वीर (नाबाद 37) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर को 58 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में 5 विकेट पर 322 रन बनाया।

जवाब में जम्मू-कश्मीर 48 ओवर में 8 विकेट पर 264 रन ही बना सकी।उत्तर प्रदेश की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी (13) और आर्यन जुयाल (22) ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े।

टीम ने 43 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद ध्रुव जुरेल और प्रियम गर्ग ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 114 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Source- BCCI

ध्रुव जुरेल ने 55 रन, जबकि प्रियम गर्ग ने 54 रन की बेहतरीन पारी खेली। मध्यक्रम में समीर रिजवी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 80 रन बनाए। कप्तान रिंकू सिंह ने 41 रन, जबकि प्रशांत वीर ने नाबाद 37 रन ठोककर टीम के स्कोर को 322 तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम निर्धारित 48 ओवर में 8 विकेट पर 264 रन ही बना पाई।

गेंदबाजी में जीशान अंसारी ने 3 विकेट, अनुभवी कुलदीप यादव ने 2 विकेट, जबकि प्रशांत वीर और विप्रज निगम ने 1-1 विकेट झटके। इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान कायम रखा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अर्जुन राजपूत के शतक पर भारी पड़ा हमजा का सैकड़ा, पाकिस्तान ने भारत को हराया

अर्जुन राजपूत (107 रन) के शानदार शतक पर हमजा जहूर का नाबाद सैकड़ा भारी पड़ा जिससे पाकिस्तान ने एसीसी अंडर-19 वनडे एशिया कप ग्रुप-ए मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराया।

दीपावली के रंग में रंगा क्रिकेट जगत, कोहली-गंभीर समेत दिग्गजों ने दी बधाई

बीसीसीआई, मुख्य भारतीय कोच गौतम गंभीर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।