द इंडियन व्यू

सपा विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हराना मुश्किल

संभल : संभल के समाजवादी पार्टी विधायक इक़बाल महमूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराना मुश्किल बताया और बिहार में 'जंगलराज' के बयान पर भी सवाल उठाए।…

Ragwendra P Singh
November 23, 2025
1 min read
सपा विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हराना मुश्किल

संभल : संभल के समाजवादी पार्टी विधायक इक़बाल महमूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराना मुश्किल बताया और बिहार में 'जंगलराज' के बयान पर भी सवाल उठाए। विधायक महमूद ने संभल के थाना रायसत्ती क्षेत्र स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली बार भी प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में ममता बनर्जी को हराने के लिए काफी प्रयास किए थे। उन्होंने कहा दीदी धरती से जुड़ी महिला नेता हैं और उन्हें हराना आसान नहीं है। वह बहुत मेहनती हैं और जनता आज भी उनके प्रति अच्छा भाव रखती हैउन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी की सरकार को बदनाम करने के लिए राज्यपाल, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सभी उनके पीछे पड़े हैं, लेकिन वह किसी से झुकने वाली नहीं हैं। विधायक महमूद ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने हिंदुस्तान को बनाया, जबकि वर्तमान सरकार केवल अपना नाम ले रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।