द इंडियन व्यू

सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, शुभंकर शर्मा संयुक्त चौथे स्थान पर

2025 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने इन्वेस्टेक साउथ अफ्रीकन ओपन चैंपियनशिप के मौसम से प्रभावित शुरुआती दिन छह अंडर 66 का कार्ड खेला और पहले दौर के बाद वह संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।…

Ragwendra P Singh
February 28, 2025
1 min read
सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, शुभंकर शर्मा संयुक्त चौथे स्थान पर

2025 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने इन्वेस्टेक साउथ अफ्रीकन ओपन चैंपियनशिप के मौसम से प्रभावित शुरुआती दिन छह अंडर 66 का कार्ड खेला और पहले दौर के बाद वह संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

इस सत्र में डीपी वर्ल्ड टूर पर सभी चार टूर्नामेंट में कट से चूकने वाले शुभंकर ने एक ईगल और पांच बर्डी बनाई और इस बीच एक बोगी भी की। पहले दौर के बाद सैम बेयरस्टो (65) और फ्रेड्रिक फ़्रॉम संयुक्त बढ़त पर हैं।

शुभंकर ने दसवें होल पर बर्डी के साथ शुरुआत की। उन्होंने 14वें, 15वें और 17वें होल में भी बर्डी बनाई। तीसरे होल में ईगल ने उन्हें छह अंडर पर पहुंचाया था। उन्होंने दिन की एकमात्र बोगी पांचवें होल में की। शुभंकर ने नौवें होल में बर्डी बनाकर छह अंडर 66 के स्कोर के साथ पहले दौर का समापन किया। बारिश के कारण पहले दौर का खेल तीन घंटे देरी से शुरू हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।