सत्ता में आने पर आर्थिक पुनरुद्धार और औद्योगिक विकास पहली प्राथमिकता होगीः अमित शाह
कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इस बार केवल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान नहीं बल्कि अवैध घुसपैठ, भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध के विरुद्ध जनमत है।…

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इस बार केवल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान नहीं बल्कि अवैध घुसपैठ, भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध के विरुद्ध जनमत है।
उत्तर 24 परगना जिले के दमदम (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान में मतदाता जब इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन का बटन दबाएंगे, तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों को जिताने के लिए नहीं होगा, बल्कि अवैध घुसपैठ, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ मतदान होगा।
अमित शाह ने अपने भाषण में कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रभाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अप्रासंगिक बयान देने लगे हैं। शाह ने दावा किया कि असम में कांग्रेस को अब तक का सबसे खराब परिणाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस खाता खोल सकती है लेकिन तमिलनाडु और पुडुचेरी में वह दोहरे अंक तक नहीं पहुंचेगी।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने अवैध घुसपैठियों को शरण देने के लिए कोलकाता को झुग्गियों का शहर बना दिया है। शाह ने कहा कि संदेशखाली समेत राज्य के कई इलाकों में महिलाएं अवैध घुसपैठियों से परेशान हैं, लेकिन महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कई घुसपैठिए आज तृणमूल कांग्रेस के नेता बन चुके हैं।
अमित शाह ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो नई सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में आर्थिक पुनरुद्धार और औद्योगिक विकास होगा। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल कभी देश का औद्योगिक केंद्र था लेकिन अब उद्योग एक-एक कर बंद हो रहे हैं या अन्य राज्यों में जा रहे हैं। शाह के अनुसार, पिछले 15 वर्षों में राज्य के 6,000 उद्योग बंद हुए हैं या स्थानांतरित हुए हैं, जिसके लिए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा चलाए जा रहे वसूली तंत्र को जिम्मेदार ठहराया।-----
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
