सड़क हादसे में मनु भाकर की नानी और मामा की दर्दनाक मौत
सड़क हादसे में स्टार भारतीय शूटर मनु भाकर की नानी और मामा की दर्दनाक मौत हो गई। ये घटना चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर तब घटी जब दोनों स्कूटी से जा रहे थे और इस दौरान एक वाहन (ब्रेजा गाड़ी) ने उनकी स्कूटी को…

सड़क हादसे में स्टार भारतीय शूटर मनु भाकर की नानी और मामा की दर्दनाक मौत हो गई। ये घटना चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर तब घटी जब दोनों स्कूटी से जा रहे थे और इस दौरान एक वाहन (ब्रेजा गाड़ी) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हे गई। इस घटना के बाद टक्कर मारने वाली वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बता दें कि मनु भाकर को दो दिन पहले ही 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया था।
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने अपने प्रदर्शन से धूम मचा दी थी। पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता और फिर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में उन्होंने सरबजोत सिंह के मिलकर कांस्य पदक जीता था।
इसके बाद वो ओलंपिक खेलों के एक सीजन में भारत के लिए दो पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं थीं। मनु के मामा युद्धवीर सिंह हरियाणा रोडवेज में चालक थे और आज सुबह वे ड्यूटी के लिए स्कूटी से निकले थे। उनके साथ मनु की नानी सावित्री देवी भी थीं जिन्हें लोहारू चौक स्थित अपने छोटे बेटे के घर जाना था, इसलिए वह भी स्कूटी पर उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गईं।
जैसे ही वे दोनों कलियाणा मोड़ पर पहुंचे, गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और दोनों की वहीं मौत हो गई। इस हादसे से मनु भाकर और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। मनु के मामा युद्धवीर की उम्र 50 साल और नानी सावित्री देवी की उम्र 70 साल बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
