द इंडियन व्यू

सचिन ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित, बुमराह ने जीता पॉली उमरीगर पुरस्कार

बीसीसीआई द्वारा शनिवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह में पिछले सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पॉली…

Ragwendra P Singh
February 1, 2025
2 min read
सचिन ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित, बुमराह ने जीता पॉली उमरीगर पुरस्कार

बीसीसीआई द्वारा शनिवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह में पिछले सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

@sachin_rt

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शनिवार को ‘कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से नवाजा गया। भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 51 वर्षीय तेंदुलकर के नाम खेल के इतिहास में टेस्ट और वनडे में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।

https://twitter.com/sachin_rt/status/1885716483583381950

दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला वर्ग में 2023-24 की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पुरस्कार जीता। रविचंद्रन अश्विन को इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके योगदान के लिए विशेष शील्ड से सम्मानित किया गया।

https://twitter.com/BCCI/status/1885708214207234176

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2024 में कौशल, सटीकता और निरंतरता के साथ शानदार प्रदर्शन करने के लिए आईसीसी का टेस्ट और ओवरऑल साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया।

https://twitter.com/BCCI/status/1885698700892381593

उन्होंने पिछले साल भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड तथा बांग्लादेश के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह 31 वर्षीय तेज गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहा और उन्होंने पांच टेस्ट मैच में 32 विकेट चटकाए।

https://twitter.com/BCCI/status/1885698445903790178

दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।नवंबर 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 37 साल के अश्विन ने स्वदेश में लंबे प्रारूप में 12 साल तक भारत के दबदबे में अहम भूमिका निभाई जिस दौरान टीम ने लगातार 18 सीरीज जीती। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 537 विकेट के साथ भारत के दूसरे और दुनिया के आठवें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

https://twitter.com/BCCI/status/1885699700550226173

नए खिलाड़ियों में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को फरवरी 2024 में राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ तेजतर्रार अर्धशतक के लिए पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का पुरस्कार मिला। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने बेंगलुरू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 150 रन की पारी भी खेली।

https://twitter.com/BCCI/status/1885698192874021245

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।