द इंडियन व्यू

सईद अहमद सीसीबीडब्ल्यू रैपिड ओपन शतरंज में विजेता, जूनियर वर्ग में सक्षम श्रीवास्तव चैंपियन

लखनऊ। वरिष्ठ खिलाड़ी सईद अहमद ने सीसीबीडब्ल्यू रैपिड ओपन शतरंज टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी जीत ली। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्लू-लखनऊ) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में…

Ragwendra P Singh
September 30, 2025
2 min read
सईद अहमद सीसीबीडब्ल्यू रैपिड ओपन शतरंज में विजेता, जूनियर वर्ग में  सक्षम श्रीवास्तव चैंपियन

लखनऊ। वरिष्ठ खिलाड़ी सईद अहमद ने सीसीबीडब्ल्यू रैपिड ओपन शतरंज टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी जीत ली। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्लू-लखनऊ) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में सईद अहमद ने सातवें व अंतिम राउंड के बाद सर्वाधिक सात अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया।

दूसरी ओर शकीलुद्दीन, कौशल यादव, कृष्णा अग्रवाल और अभिज्ञान कटियार 5-5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में 12 वर्षीय सक्षम श्रीवास्तव 6.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। उनसे आधे अंक से पिछड़े दर्श अग्रवाल को 6 अंकों के साथ उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।

वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में केके खरे ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 4.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। मो. इरफान 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उनके बाद आरपी गुप्ता, यूबी सिंह, जमाल और अवधेश कुमार ने 3-3 अंकों के साथ संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया।

दूसरी ओर निखर सक्सेना 4.5 अंक के साथ सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी चुने गए। बाल वर्ग में एसआर ग्लोबल स्कूल टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि, पुरस्कार विजेता खोजी खेल पत्रकार शरद दीप ने पुरस्कार वितरित करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता ही खेलों में सफलता की कुंजी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।