संयुक्त राष्ट्र संघ के 32 सैन्य मित्र देशों के सेना अध्यक्ष और अधिकारियों ने सपरिवार देखा ताजमहलआगरा
आगरा : संयुक्त राष्ट्र संघ के 32 सैन्य मित्र देशों (यूएनटीसीसी) के सेना अध्यक्ष, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सपरिवार ने बुधवार काे आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। इस दाैरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए थे।आज सुबह संयुक्त…

आगरा : संयुक्त राष्ट्र संघ के 32 सैन्य मित्र देशों (यूएनटीसीसी) के सेना अध्यक्ष, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सपरिवार ने बुधवार काे आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। इस दाैरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए थे।आज सुबह संयुक्त राष्ट्र संघ के 32 सैन्य मित्र देशों के सेना अध्यक्ष, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और उनके परिजन एक विशेष वायुयान से आगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे। इन सैन्य अधिकारियाें ने ताजमहल के दीदार किये और उसकी सुंदरता की सराहना की। सैन्यअधिकारियाें ने यहां खूब फोटोग्राफी भी की। ताजमहल भ्रमण के दौरान डेलिगेशन के साथ ताजमहल सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ के कमांडेंट वीके दुबे और आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ सर्वेक्षण सहायक प्रिंस बाजपेई साथ रहे। विदेशी सैन्यअधिकारियाें का यह प्रतिनिधिमंडल लगभग एक घंटे तक ताजमहल परिसर में रहा।सर्वेक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल को देखा। करीब दाे साैसदस्याें का यह डेलिगेशन आगरा में पैरा ब्रिगेड परिसर में आयोजित सैन्य स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल हुआ। विदेशी सैन्यअफसराें के ताजमहल भ्रमण के दाैरान परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए।उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के 34 सैन्य मित्र देशों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में 14 से 16 अक्टूबर तक चल रहे यूनाइटेड नेशंस ट्रूपिंग कंट्रीब्यूटिंग कंट्रीज समिट में भाग लेने दिल्ली आया हुआ है। इस सम्मिट में संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति अभियानों में भविष्य के लिए रणनीति के लिए विचार विमर्श किया जाना है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
