द इंडियन व्यू

संन्यास के ऐलान से पाक गेंदबाज इहसानुल्लाह का यू टर्न

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने मंगलवार को पाकिस्तान सुपर लीग से संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। हालांकि अगले कुछ घंटे के बाद तेज गेंदबाज को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने संन्यास से यू टर्न ले लिया।…

Ragwendra P Singh
January 15, 2025
2 min read
संन्यास के ऐलान से पाक गेंदबाज इहसानुल्लाह का यू टर्न

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने मंगलवार को पाकिस्तान सुपर लीग से संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। हालांकि अगले कुछ घंटे के बाद तेज गेंदबाज को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने संन्यास से यू टर्न ले लिया।

इहसानुल्लाह का मानना है कि उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान जल्दबाजी में किया और वह पाकिस्तान सुपर लीग के ड्राफ्ट में नजरअंदाज किए जाने से नाराज थे।

साभार : गूगल

22 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा है कि उन्होंने गुस्से में आकर यह निर्णय लिया था और उसने अपने फैसले के लिए माफी मांगी। इहसानुल्लाह ने पाकिस्तान सुपर लीग सीजन 10 के ड्राफ्ट से बाहर होने के बाद आधिकारिक तौर पर पीएसएल से संन्यास की घोषणा की थी।

तेज गेंदबाज का मानना है लगातार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जिसके वह हकदार हैं। इहसानुल्लाह ने इंटरव्यू में अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह फैसला भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिया है।

इहसानुल्लाह ने कहा, ''संन्यास लेने का कोई प्लान नहीं है। मैंने भावनाओ में बहकर कल ये ऐलान किया था। जब मैं पीएसएल ड्राफ्ट में चुना नहीं गया था, तो मेरे दोस्त और परिवार ने मेरा दिमाग खराब कर दिया था और मैंने इसी वजह से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

इहसानुल्लाह ने मुल्तान सुल्तान के लिए खेलते हुए पीएसएल 8 में 22 विकेट झटके थे। उनको इस शानदार प्रदर्शन का इनाम भी मिला और वह पाकिस्तान की टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।

उन्होंने मार्च 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया। उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेले। इसके बाद उन्हें वनडे टीम में भी शामिल किया गया। हालांकि कोहनी की चोट के कारण उनकी फिटनेस खराब हुई और उनके रिहैब को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।