द इंडियन व्यू

टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन बने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया है। सैमसन ने मार्च महीने में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में लगातार तीन यादगार पारियां खेलते हुए भारतीय टीम…

Ragwendra P Singh
April 14, 2026
2 min read
टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन बने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया है। सैमसन ने मार्च महीने में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में लगातार तीन यादगार पारियां खेलते हुए भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई थी।

पुरस्कार मिलने के बाद आईसीसी के हवाले से सैमसन ने कहा, “आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतना एक जबरदस्त एहसास है, खासकर इसलिए क्योंकि यह मेरे क्रिकेट के सफर के सबसे यादगार दौर में मिला है। पुरुषों के टी20 विश्व कप में भारत की जीत में हिस्सा लेना सच में एक सपना सच होने जैसा था, और उस पल की अहमियत को पूरी तरह समझने में थोड़ा समय लगा।”

उन्होंने आगे कहा, “यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक रोमांचक दौर है, जिसमें हर तरफ बहुत प्रतिभाएं हैं। मुझे मिले मौकों और अपने साथियों तथा कोचिंग स्टाफ के भरोसे और सहयोग के लिए मैं शुक्रगुजार हूं, जिससे मैं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया।”

AFP/Getty Images

सैमसन के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को भी मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। सैमसन ने इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया।

संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए लगातार तीन मैच-विजयी पारियां खेलीं और टीम को चैंपियन बनाया। क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 97 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया था।

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी 89 रनों की पारी खेली थी। लगातार तीन शानदार पारियां खेलकर भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।