द इंडियन व्यू

संजू सैमसन ने रचा इतिहास, टी-20 में तीसरी बार बने प्लेयर ऑफ द मैच

ओमान के खिलाफ एशिया कप में संजू सैमसन ने बतौर विकेट कीपर अपना तीसरा टी-20 प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। उनका यह रिकॉर्ड हैरान कर देने वाला है। साभार : गूगल धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में ही नहीं है।…

Ragwendra P Singh
September 20, 2025
2 min read
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, टी-20 में तीसरी बार बने प्लेयर ऑफ द मैच

ओमान के खिलाफ एशिया कप में संजू सैमसन ने बतौर विकेट कीपर अपना तीसरा टी-20 प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। उनका यह रिकॉर्ड हैरान कर देने वाला है।

साभार : गूगल

धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में ही नहीं है। संजू सैमसन को ओमान के खिलाफ नंबर-3 पर खेलने का मौका मिला और उन्होंने इसका फायदा जमकर उठाया। एशिया कप ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़ते हुए 3 चौकों और इतने ही गगनचुंबी छक्कों की मदद से 56 रनों की शानदार पारी खेली।

इस मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। संजू सैमसन ने इसी के साथ अपने टी-20 करियर का यह तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेट कीपर बन गए हैं। उनके पहले किसी भारतीय विकेट कीपर ने इस फॉर्मेट में 1 से ज्यादा POTM का अवॉर्ड नहीं जीता।

दिनेश कार्तिक : दिनेश कार्तिक बतौर विकेट कीपर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने यह कारनामा 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था जब निदहास ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के मुंह से जीत छीनी थी। उस मैच में कार्तिक ने 8 गेंदों पर 29 रन बनाए थे।

केएल राहुल : 2022 में आखिरी टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले केएल राहुल का भी नाम इस लिस्ट में है। राहुल वनडे में तो नियमित विकेट कीपर है, मगर कई बार उन्होंने टी20 में भी विकेट कीपिंग की है।

2020 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बतौर विकेट कीपर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। ऑकलैंड में 133 रनों का पीछा करते हुए उन्होंने नाबाद 57 रन बनाए थे।

ऋषभ पंत : स्टार भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एकमात्र बार 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे थे। पंत ने उस दौरान 28 गेंदों पर 52 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

ईशान किशन : ईशान किशन ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। उस टी-20 मैच में बतौर विकेट कीपर उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली थी।

2007 में बतौर कप्तान भारत को पहला टी20 खिताब जीतने वाले एमएस धोनी ने विकेट कीपर के रूप में कभी अपने टी-20 करियर में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता ही नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।