द इंडियन व्यू

श्री अमरनाथ यात्रा का आज होगा समापन, 4 लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जम्मू कश्मीर ( सरिता त्रिपाठी ) : श्री अमरनाथ यात्रा आज रक्षाबंधन के त्योहार के साथ संपन्न होगी। 57 दिन तक चलने वाली यह यात्रा इस साल 3 जुलाई को शुरू हुई थी। यात्रा का समापन पवित्र गुफा मंदिर में महंत दीपेंद्र गिरि के…

Ragwendra P Singh
August 28, 2026
1 min read
श्री अमरनाथ यात्रा का आज होगा समापन, 4 लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जम्मू कश्मीर ( सरिता त्रिपाठी ) : श्री अमरनाथ यात्रा आज रक्षाबंधन के त्योहार के साथ संपन्न होगी। 57 दिन तक चलने वाली यह यात्रा इस साल 3 जुलाई को शुरू हुई थी। यात्रा का समापन पवित्र गुफा मंदिर में महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में पवित्र छड़ी ‘छड़ी मुबारक’ के पहुंचने के साथ होता है।

इस वर्ष पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों से चार लाख 80 हजार से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने यह यात्रा की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेने और प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने के लिए लगभग 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर जाते हैं।

जम्मू-कश्मीर में सालाना बुद्ध अमरनाथ यात्रा भी आज संपन्न होगी। श्रावण मास में आयोजित होने वाली 12 दिन की इय यात्रा में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में स्थित बाबा बुद्ध अमरनाथ मंदिर जाते हैं। पुंछ ज़िले की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित बाबा बुद्ध अमरनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।