द इंडियन व्यू

श्रीलंका ने खोली भारत की पोल, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी

भारत और श्रीलंका के बीच बीते 26 सितंबर को खेला गया एशिया कप 2025 के सुपर-4 का मैच रोमांच से भरपूर रहा. जहां विजेता का फैसला सुपर ओवर में जाकर हुआ. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में बाजी मारी. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक का…

Ragwendra P Singh
September 27, 2025
3 min read
श्रीलंका ने खोली भारत की पोल, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी

भारत और श्रीलंका के बीच बीते 26 सितंबर को खेला गया एशिया कप 2025 के सुपर-4 का मैच रोमांच से भरपूर रहा. जहां विजेता का फैसला सुपर ओवर में जाकर हुआ. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में बाजी मारी. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक का सर्वोच्च स्कोर (202) खड़ा किया.

जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी इस स्कोर की बराबरी कर ली. सुपर ओवर में हालांकि वह भारतीय टीम से हार गई. मगर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले इंडिया की कलई खोलकर रख दी.

भारत ने श्रीलंका को किया पराजित
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए. ओपनर अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों पर ताबड़तोड़ 61 रन ठोके. वहीं तिलक वर्मा के बल्ले से भी 49 रनों की पारी निकली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने भी पथुम निसांका (107) की शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना दिए.

स्कोर लेवल होने के बाद सुपर ओवर हुआ. पहले खेलने आई श्रीलंका के एक गेंद पहले ही 2 रन बनाकर आउट हो गई. भारत के लिए लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह ने दो विकेट हासिल किए. जवाब में इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने उतरे. सूर्या ने वानिंदु हसरंगा की पहली ही बॉल पर 3 रन बटोरकर अपनी टीम को जीत दिला दी.

फाइनल से पहले खुली कलई
श्रीलंका ने इंडिया की पोल खोल दी. इस मैच में टीम इंडिया की कई सारी कमजोरियां खुलकर सामने आईं. सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा. भारतीय कप्तान 13 गेंदें खेलकर केवल 12 रन ही बना सके. अब तक उन्होंने इस टूर्नामेंट में 6 मैचों की 5 पारियों में केवल 71 रन ही बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ अगर भारत को एशिया कप का फाइनल जीतना है, तो इस खिलाड़ी का चलना बेहद जरूरी है.

उनके अलावा हार्दिक पांड्या का भी अब तक इस टूर्नामेंट के दौरान फ्लॉप शो देखने को मिला. स्टार ऑलराउंडर के बल्ले से अब तक 4 पारियों में महज 48 रन निकले हैं. श्रीलंका के विरुद्ध वह 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर चलते बने. गेंदबाजी पर नजर डालें तो स्पिनर अक्षर पटेल को गेंद से अधिक योगदान देने की दरकार है. लेफ्ट आर्म स्पिनर टी20 एशिया कप 2025 में 6 मैचों की इतनी ही पारियों में 4 विकेट ही ले पाए हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।