श्रीनगर: 1931 के शहीदों के कब्रिस्तान की बैरिकेडिंग पर भड़के उमर अब्दुल्ला, कहा- यह 'सामान्य स्थिति' के दावों की पोल खोलता है
राघवेंद्र प्रताप सिंह/ श्रीनगर: कश्मीर घाटी में एक बार फिर इतिहास और भावनाओं से जुड़ा विवाद गहरा गया है। श्रीनगर के खानयार इलाके में स्थित 1931 के शहीदों के कब्रिस्तान (Martyrs' Graveyard) की प्रशासन द्वारा अचानक की गई…

राघवेंद्र प्रताप सिंह/ श्रीनगर: कश्मीर घाटी में एक बार फिर इतिहास और भावनाओं से जुड़ा विवाद गहरा गया है। श्रीनगर के खानयार इलाके में स्थित 1931 के शहीदों के कब्रिस्तान (Martyrs' Graveyard) की प्रशासन द्वारा अचानक की गई बैरिकेडिंग पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कड़ा एतराज जताया है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 13 जुलाई (शहीद दिवस) के मौके पर नेताओं के वहां जाने पर रोक लगा दी थी और पूरे इलाके को सील कर दिया था।
उमर अब्दुल्ला ने इसे कश्मीरियों की भावनाओं का अपमान बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के उस दावे की हवा निकालती है जिसमें कहा जाता है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में स्थिति पूरी तरह 'सामान्य' है। उन्होंने सवाल किया, "अगर स्थिति वाकई सामान्य है, तो चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री और नेताओं को अपने नायकों को श्रद्धांजलि देने से क्यों रोका जा रहा है?" 13 जुलाई 1931 को डोगरा शासन के खिलाफ विद्रोह में मारे गए 22 कश्मीरियों की याद में यह दिन मनाया जाता है, जिसे लेकर कश्मीर की राजनीति हमेशा से संवेदनशील रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
