द इंडियन व्यू

श्रद्धालुओं की यात्रा बनी दर्दनाक हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 3 की मौत

कोटपूतली | दिल्ली से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार होना पड़ा। कोटपूतली में एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं और एक…

Ragwendra P Singh
March 21, 2025
2 min read
श्रद्धालुओं की यात्रा बनी दर्दनाक हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 3 की मौत

कोटपूतली | दिल्ली से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार होना पड़ा। कोटपूतली में एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर मोरदा पुलिया के पास सुबह 6 बजे हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पनियाला थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस से राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल भेजा, जहां चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है, वे सभी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं।

श्रद्धा की यात्रा बनी मातम

खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु शायद ही सोच सकते थे कि रास्ते में उनकी यात्रा हादसे में बदल जाएगी। यह दुर्घटना हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई, जो एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।