द इंडियन व्यू

शोभित टंडन बने 35+ वर्ग में एकल चैंपियन, मनीष मेहरोत्रा ने जीता दोहरा खिताब

लखनऊ। शोभित टंडन ने एस मास्टर्स वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल 35 वर्ष से अधिक वर्ग का खिताब फाइनल में अभिषेक कुमार यादव को 6-0 से हराकर जीत लिया। एस मास्टर्स वेटरन टेनिस टूर्नामेंट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी…

Ragwendra P Singh
December 1, 2025
2 min read
शोभित टंडन बने 35+ वर्ग में एकल चैंपियन, मनीष मेहरोत्रा ने जीता दोहरा खिताब

लखनऊ। शोभित टंडन ने एस मास्टर्स वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल 35 वर्ष से अधिक वर्ग का खिताब फाइनल में अभिषेक कुमार यादव को 6-0 से हराकर जीत लिया।

एस मास्टर्स वेटरन टेनिस टूर्नामेंट

स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी (एसडीएस) द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित व बजाज कैपिटल द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट में पुरुष युगल 35 वर्ष से अधिक के फाइनल में आदित्य कपूर और मनीष मेहरोत्रा की जोड़ी ने अश्विन और रुचित को 6-3 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

मनीष मेहरोत्रा ने इसके साथ पुरुष युगल 45 वर्ष से अधिक का खिताब भी जीता। उन्होंने इस वर्ग के फाइनल में आदितेश्वर के साथ डॉ. अपूर्व और निशांत की जोड़ी के खिलाफ 6-3 से जीत दर्ज की। वहीं 45 वर्ष से अधिक वर्ग का खिताब डॉ. श्रीवस्तन ने मनीष सिंह को 6-4 से हराकर जीता।

55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डॉ. भरत दुबे ने लक्ष्मण सिंह के खिलाफ 6-1 की जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बने। वहीं 55 वर्ष युगल वर्ग के फाइनल में आलोक भटनागर व डॉ. विश्वास ने खिताबी जीत दर्ज की जिन्होंने डॉ. भरत दुबे और संजय कुमार को 6-3 से हराया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुनील भटनागर ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर सौरभ चतुर्वेदी, दीपक पाठक व पवन सागर भी मौजूद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।