शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में पूरे किए 1000 टेस्ट रन, आगे की राह चुनौतीपूर्ण
कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के टेस्ट में 1000 रन पूरे हो चुके हैं, मगर उन्हें इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में आने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज सलामी…
कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के टेस्ट में 1000 रन पूरे हो चुके हैं, मगर उन्हें इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में आने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ के नाम बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने कप्तान के रूप में खेले 109 मैचों में 47.84 की औसत के साथ 8659 रन बनाए थे।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई करते हुए 93 मैचों में 50.95 की औसत के साथ 6623 रन बनाए थे।

रिकी पोंटिंग बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। उन्होंने 77 मैचों में 51.51 की औसत के साथ 6542 रन बनाए थे। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे पायदान पर है। उन्होंने टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए 68 मैचों में 5864 रन बनाए।
इस दौरान गौर करने वाली बात उनका औसत है। कोहली ने यह रन 54.80 की औसत के साथ बनाए हैं, जो टॉप-5 में मौजूद सभी बल्लेबाजों से अधिक है।
स्टार इंग्लैंड बल्लेबाज जो रूट बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर हैं। उन्होंने इंग्लिश टीम को लीड करते हुए 64 मैचों में 46.45 की औसत के साथ 5295 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
