द इंडियन व्यू

यूपी योद्धाज का डिफेंस में धमाका, फिर भी बंगाल ने अंतिम क्षणों में जीती बाज़ी

जयपुर। शिवम चौधरी (7), गुमान सिंह (5), गगन गौड़ा (7) और डिफेंस (13 अंक) के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत यूपी योद्धाज ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के अपने छठे मुकाबले में…

Ragwendra P Singh
September 16, 2025
3 min read
यूपी योद्धाज का डिफेंस में धमाका, फिर भी बंगाल ने अंतिम क्षणों में जीती बाज़ी

जयपुर। शिवम चौधरी (7), गुमान सिंह (5), गगन गौड़ा (7) और डिफेंस (13 अंक) के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत यूपी योद्धाज ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के अपने छठे मुकाबले में बंगाल वारियर्स को कड़ी टक्कर दी लेकिन उन्हें 37-41 के अंतर से करीबी शिकस्त को मजबूर होना पड़ा।

गुमान (5) औऱ अपने डिफेंस के दम पर यूपी ने हाफटाइम तक 18-13 की लीड ले रखी थी। गगन (7) अपना कमाल नहीं दिखा पा रहे थे लेकिन इसकी भरपाई गुमान ने की और टीम को शुरुआती 10 मिनट में ही 12-5 से आगे कर दिया था। यूपी की टीम ने देवांक पर लगाम लगाए रखा और 10 मिनट के भीतर बंगाल को पहली बार आलआउट कर दिया।

यूपी के डिफेंस ने पहले हाफ में खासतौर पर देवांक को निशाना बनाया और तीन बार उनका शिकार किया। हाफटाइम के बाद भी यूपी के डिफेंस ने देवांक पर निशाना बनाए रखा। गुमान अंक ले रहे थे और यूपी का डिफेंस हर बार अच्छी पकड़ के साथ फासले को बरकरार रखा था।

बंगाल के डिफेंस ने गुमान को लपका तो हितेश और साहुल ने मनप्रीत का शिकार कर स्कोर 16-10 कर दिया। इस बीच रिवाइव होकर आए देवांक ने दो अंक की रेड के साथ फासला 4 का कर दिया लेकिन अगली रेड पर आशू ने देवांक को लपक लिया। फिर हाफटाइम से ठीक पहले आशू ने पुनीत को लपक स्कोर 18-13 कर दिया।

हाफटाइम के बाद यूपी ने दो अंक गंवाए लेकिन फिर उसने देवांक को लपक लिया और फिर महेंदर ने पुनीत का शिकार किया। हाफटाइम के बाद देवांक ने बोनस लिया और फिर बंगाल के डिफेंस ने गगन को लपक फासला 3 का कर दिया लेकिन देवांक को लपक यूपी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए।

30 मिनट की समाप्ति तक यूपी 3 अंक से आगे थे। ब्रेक के बाद यूपी आलआउट हुई। बंगाल को एक अंक की लीड मिला लेकिन इसके बाद उसने लगातार चार अंक लेकर 30-29 की लीड ले ली। इसके बाद बंगाल ने बराबरी कर ली लेकिन गगन ने यूपी को फिर लीड दिला दी।

अंतिम पलों में बंगाल ने अपनी पकड़ मजबूत की और आलआउट लिया लेकिन यह यूपी की बदकिस्मती रही कि दो मौकों पर उसके रेडर सुपर रेड से चूक गए। इस मैच में हालांकि यूपी के डिफेंस ने जिस तरह का खेल दिखाया, उससे यही संकेत मिला है कि यह टीम आने वाले मुकाबले में जोरदार वापसी करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।