शिमला में 22 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बालूगंज थाना अंतर्गत समरहिल क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नेपाली युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना समरहिल और बालूगंज के बीच की है, जहां एक बुरांश के…

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बालूगंज थाना अंतर्गत समरहिल क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नेपाली युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना समरहिल और बालूगंज के बीच की है, जहां एक बुरांश के पेड़ से युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय गंगा राम पुत्र रत्न के रूप में हुई है जो नेपाल के जिला रूकम स्थित गांव त्रीवेणी पालिका वार्ड नंबर 6 का निवासी था।
गंगा राम समरहिल में एक व्यक्ति के पास रह रहा था और उसकी पिकअप वाहन चलाता था। वह अविवाहित था और लंबे समय से शिमला में कार्यरत था। मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने उसका शव ऊंचे पेड़ से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर समरहिल पुलिस चौकी से टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। घटना के वक्त इलाके में बारिश हो रही थी।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक किन हालातों में शिमला में रह रहा था और किन कारणों से ऐसा कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
