शिमला में हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार
शिमला : राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। शिमला पूर्व थाना पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस…

शिमला : राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। शिमला पूर्व थाना पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी। यह टीम शक्राला क्षेत्र में पंथाघाटी के पास गश्त कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस को दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर उनके पास से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हमीरपुर के भोरंज निवासी अश्वनी कुमार (22) और शिमला के बीसीएस निवासी अश्विनी (29) के रूप में हुई है। हमीरपुर निवासी अश्वनी वर्तमान में मल्याणा के शक्राला गांव में किराए पर रह रहा था।
पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों आरोपी नशे की खेप कहां से लाए और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी।
एसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा है कि नशा तस्करी जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
