शिमला : गणतंत्र दिवस से पहले उपायुक्त कार्यालय को मिली धमकी, मानव बम हमले की चेतावनी
शिमला : गणतंत्र दिवस से पहले शिमला प्रशासन को गुमनाम ई-मेल के माध्यम से गंभीर धमकी मिली है। ई-मेल उपायुक्त कार्यालय की आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि यदि मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय…

शिमला : गणतंत्र दिवस से पहले शिमला प्रशासन को गुमनाम ई-मेल के माध्यम से गंभीर धमकी मिली है। ई-मेल उपायुक्त कार्यालय की आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि यदि मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं तो मानव बम हमला किया जाएगा। प्रशासन ने इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचित किया तथा विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, यह ई-मेल ‘[email protected]’ नाम की आईडी से भेजा गया था। यह संदेश पहले उपायुक्त कार्यालय को मिला और फिर वूमेन/एसएसपी कार्यालय शिमला के माध्यम से थाना सदर शिमला को भेजा गया। ई-मेल में एक अनजान व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ऐसी जानकारी भेजी है। इसे पुलिस अफवाह और झूठा संदेश मान रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के संदेशों का उद्देश्य लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा करना होता है।
पुलिस के मुताबिक, गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के संदर्भ में इस तरह की धमकी को गंभीरता से लिया जाता है। ई-मेल की विषयवस्तु न केवल आम लोगों को डराने वाली है, बल्कि इससे देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी माना जा रहा है। इसी वजह से सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है और आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।
शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। साइबर साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मेल कहां से और किसने भेजा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध जानकारी या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस मामले में थाना सदर शिमला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 353(1)(b) और 152 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
