शांता कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ के छंद हटाने पर उठाए सवाल, कांग्रेस से पूछा- मुस्लिम लीग के अनुसार क्यों चले भारत
शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने वंदेमातरम् के मूल स्वरूप से दो छंद हटाए जाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के आठ दशक बाद भी क्या भारत को जिन्ना और मुस्लिम लीग की…

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने वंदेमातरम् के मूल स्वरूप से दो छंद हटाए जाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के आठ दशक बाद भी क्या भारत को जिन्ना और मुस्लिम लीग की आपत्तियों के अनुसार चलना चाहिए।शांता कुमार ने रविवार काे एक बयान में कहा कि वर्ष 1937 तक वंदेमातरम् का पूरा गीत गाया जाता था। उन्होंने दावा किया कि 1937 में मोहम्मद अली जिन्ना और मुस्लिम लीग ने इसके दो छंदों का विरोध किया था, क्योंकि उनमें हिंदू धर्म की देवियों लक्ष्मी और दुर्गा का वंदन किया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित कर इन दोनों छंदों को हटाने का निर्णय लिया।उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि उसे देवी लक्ष्मी और देवी दुर्गा के वंदन से क्या आपत्ति है। शांता कुमार ने कहा कि देश की आजादी के 80 वर्ष बाद यह विचार करने की आवश्यकता है कि क्या भारत को उस समय मुस्लिम लीग की ओर से उठाई गई आपत्तियों के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए।पूर्व केंद्रीयमंत्री ने आरोप लगाया कि “आज के भारत का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ही मुस्लिम लीग बन गई है।” उन्होंने कहा कि देश का जागरूक समाज वंदे मातरम् के साथ हुए इस कथित अन्याय को कभी स्वीकार नहीं करेगा।शांता कुमार ने कहा कि वंदेमातरम् भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय चेतना से गहराई से जुड़ा हुआ है तथा इसके ऐतिहासिक स्वरूप को लेकर देश में गंभीरता से विचार होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
