शराब घोटाला : पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे से ईडी की पूछताछ जारी
रांची : झारखंड के चर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को निर्धारित समय पर रांची के…

रांची : झारखंड के चर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को निर्धारित समय पर रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रोहित उरांव से पूछताछ प्रारंभ की। जांच एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर उनसे विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है। पूछताछ का केंद्र शराब घोटाले से जुड़े कथित आर्थिक लेन-देन और अन्य तथ्यों को माना जा रहा है।
ईडी की जांच झारखंड के कथित शराब घोटाले और उससे जुड़े कारोबारी योगेंद्र तिवारी से संबंधित मामलों पर केंद्रित है। इसी जांच के दौरान एजेंसी ने रोहित उरांव को दूसरा समन जारी कर छह जुलाई को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।
वहीं, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को भी ईडी ने पूछताछ के लिए सात जुलाई को तलब किया है। एजेंसी उनसे भी शराब घोटाले की जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
इससे पहले ईडी ने रोहित उरांव को पहला समन जारी कर 29 जून को और रामेश्वर उरांव को 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, दोनों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए तीन-तीन सप्ताह का समय मांगा था।
ईडी ने उनके अनुरोध पर विचार करने के बाद केवल एक सप्ताह की मोहलत दी और दूसरा समन जारी करते हुए रोहित उरांव को छह जुलाई तथा रामेश्वर उरांव को सात जुलाई को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।
अब रोहित उरांव से जारी पूछताछ और मंगलवार को रामेश्वर उरांव की प्रस्तावित पेशी को इस मामले की जांच में अहम माना जा रहा है। ईडी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित शराब घोटाले से जुड़े आर्थिक लेन-देन, निर्णय प्रक्रिया और अन्य संबंधित पहलुओं में किसी प्रकार की भूमिका या जानकारी रही है या नहीं। जांच एजेंसी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
