शरणदीप–शिखर की दमदार शुरुआत, झारखंड ने यूपी पर कसा शिकंजा
युवा सलामी बल्लेबाज शरणदीप सिंह के दूसरे प्रथम श्रेणी शतक से झारखंड ने गुरुवार को यहां ग्रुप ए रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन स्टंप तक उत्तर प्रदेश के खिलाफ 86 ओवर में एक विकेट पर 279 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर…

युवा सलामी बल्लेबाज शरणदीप सिंह के दूसरे प्रथम श्रेणी शतक से झारखंड ने गुरुवार को यहां ग्रुप ए रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन स्टंप तक उत्तर प्रदेश के खिलाफ 86 ओवर में एक विकेट पर 279 रन बनाए।
पहले दिन का खेल खत्म होने पर शरणदीप 128 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ आर्यमन सेन मौजूद थे जो 64 रन बना चुके हें। उत्तर प्रदेश के कप्तान आर्यन जुयाल ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
शरणदीप के सलामी जोड़ीदार शिखर मोहन ने भी अच्छा खेलते हुए 78 रन बनाए। झारखंड अंक तालिका में तीसरे और उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर है।
झारखंड ने अच्छी शुरुआत की। शरणदीप और शिखर की जोड़ी अच्छी लय में थी। शरणदीप और शिखर की दाएं-बाएं हाथ की जोड़ी ने स्ट्राइक रोटेट करते हुए बिना किसी मुश्किल के बाउंड्री लगाई जिससे उत्तर प्रदेश के गेंदबाज दबाव में थे।

शरणदीप और शिखर ने पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े। शरणदीप ने दूसरे विकेट के लिए 132 रन की एक और साझेदारी करके झारखंड की अच्छी शुरुआत को और मजबूत किया।
विदर्भ 25 अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है जबकि आंध्र 22 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। झारखंड के 18 अंक हैं और उत्तर प्रदेश 17 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। सिर्फ जीत ही उत्तर प्रदेश की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को जीवंत रख सकती है।
मेजबान टीम को रिंकू सिंह की सेवाएं नहीं मिलेगी क्योंकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल हैं।
इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस सत्र में 341 रन बनाए हैं और लगातार दो मैच में उनके दो शतकों ने उत्तर प्रदेश को पहली पारी की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में मदद की थी। रिंकू के अलावा ध्रुव जुरेल भी उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
