द इंडियन व्यू

शंघाई मास्टर्स से हटे कार्लोस अल्कराज, शारीरिक समस्या का दिया हवाला

टोक्यो : विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने इस हफ्ते होने वाले शंघाई मास्टर्स से नाम वापस ले लिया है। जापान ओपन जीतने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। स्पेनिश स्टार ने…

Ragwendra P Singh
October 1, 2025
2 min read
शंघाई मास्टर्स से हटे कार्लोस अल्कराज, शारीरिक समस्या का दिया हवाला

टोक्यो : विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने इस हफ्ते होने वाले शंघाई मास्टर्स से नाम वापस ले लिया है। जापान ओपन जीतने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

स्पेनिश स्टार ने लिखा, “मुझे यह बताते हुए बहुत निराशा हो रही है कि इस साल मैं रोलैक्स शंघाई मास्टर्स में नहीं खेल पाऊँगा। दुर्भाग्य से, मैं कुछ शारीरिक समस्याओं से जूझ रहा हूँ और अपनी टीम से चर्चा के बाद हमने आराम और रिकवरी का फैसला लिया है।”

हाल ही में यूएस ओपन चैंपियन बने अल्कराज ने आगे कहा, “मैं शंघाई के अद्भुत प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए उत्साहित था। उम्मीद है कि जल्द वापसी करूंगा और अगले साल अपने चीनी प्रशंसकों से मुलाकात होगी।”

टोक्यो में हुए जापान ओपन के दौरान अल्कराज को शुरुआती मैच में टखने की चोट लगी थी। हालांकि उन्होंने पट्टी बांधकर खेलना जारी रखा और फाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ को 6-4, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल जीत के बाद अल्कराज ने कहा था, “सप्ताह की शुरुआत टखने की वजह से मुश्किल रही, लेकिन जिस तरह मैंने वापसी की और शानदार मुकाबले खेले, उससे मैं बेहद खुश हूँ।”

22 वर्षीय अल्कराज का यह इस सीजन का आठवां खिताब रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।