द इंडियन व्यू

वॉशिंगटन सुंदर को विवादित आउट के फैसले से बुमराह नाखुश, अंपायर से भिड़ गए भारतीय कप्तान

भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह शुक्रवार को अंपायर द्वारा वॉशिंगटन सुंदर को आउट दिये जाने के फैसले से नाखुश दिखे। उन्होंने क्रीज पर उतरते ही अंपायर से इस मामले को लेकर बातचीत की और अपनी नाराजगी व्यक्त की। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
January 3, 2025
2 min read
वॉशिंगटन सुंदर को विवादित आउट के फैसले से बुमराह नाखुश, अंपायर से भिड़ गए भारतीय कप्तान

भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह शुक्रवार को अंपायर द्वारा वॉशिंगटन सुंदर को आउट दिये जाने के फैसले से नाखुश दिखे। उन्होंने क्रीज पर उतरते ही अंपायर से इस मामले को लेकर बातचीत की और अपनी नाराजगी व्यक्त की।

साभार : गूगल

वॉशिंगटन सुंदर आउट होने के बाद कुछ देर तक क्रीज पर रहे क्योंकि वह अंपायर के फैसले से निराश थे। सुंदर अच्छी लय में थे। उन्होंने मेलबर्न में खेले गए मैच में अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।

भारतीय पारी के 67वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के खिलाफ पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद और बैट का संपर्क नहीं हुआ। हालांकि विकेट के पीछे खड़े एलेक्स कैरी ने बहुत धीमी अपील की, जिसे अंपायर ने मना कर दिया और फिर उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया।

तीसरे अंपायर जोएल विल्सन को रिव्यू चेक करने के दौरान काफी समय लगा। ग्लव्स के पास से जब गेंद गुजरी तो स्निकोमीटर पर कुछ हलचल दिखी लेकिन दूसरे एंगल से ऐसा नहीं था। कुछ देर देखने के बाद थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलने और सुंदर को आउट देने के लिए कहा।

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1875092829057511733

बुमराह जब क्रीज पर आए तो उन्होंने फील्ड अंपायर से कहा, ''पिछले मैच में उन्होंने इसे आउट नहीं दिया था और इस बार आउट दे दिया।'' बुमराह का अंपायर से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।