वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-3 पर भेजने पर उठा विवाद, दिनेश कार्तिक ने कोच गंभीर से किए सवाल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनमें एक मुद्दा ये भी है कि नंबर तीन पर साई सुदर्शन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका क्यों दिया गया? भले ही वॉशिंगटन सुंदर ने…
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनमें एक मुद्दा ये भी है कि नंबर तीन पर साई सुदर्शन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका क्यों दिया गया? भले ही वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैचों में बल्ले से कुछ सार्थक योगदान दिया है।
यहां तक कोलकाता टेस्ट में भी कुछ रन बनाए, लेकिन वे इससे पहले कर निचले क्रम में खेले थे। इसको लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हेड कोच गौतम गंभीर से कुछ सवाल किए हैं।
भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर को ऑलराउंडर्स से बहुत लगाव है और वे वॉशिंगटन सुंदर को बहुत ज्यादा रेट करते हैं, लेकिन एकाएक बल्लेबाजी क्रम में इतना ऊपर भेजने का फैसला वाकई चौंकाने वाला था।

सुंदर ने कोलकाता टेस्ट में पहली पारी में 29 और दूसरी पारी में 31 रन बनाए। इस मैच में उनके ही सबसे ज्यादा रन भारत के लिए थे, लेकिन कार्तिक का मानना है कि इस भूमिका के लिए सुंदर को अत्यधिक बल्लेबाजी अभ्यास करना होगा, जिसका उनकी गेंदबाजी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
दिनेश कार्तिक ने कहा, "टेस्ट खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर को आप किस तरह देखते हैं? क्या वो गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी भी कर सकते हैं? अब अगर आप उन्हें तीसरे नंबर पर भेज रहे हैं, तो आप उन्हें यही बता रहे हैं कि उन्हें बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
जैसे ही वह अभ्यास में लंबे समय तक बल्लेबाजी करने लगते हैं तो आप महसूस करेंगे कि उनका गेंदबाजी का अभ्यास कम हो गया, क्योंकि दोनों में अच्छा होना शारीरिक रूप से असंभव है।" कार्तिक ने वॉशिंगटन सुंदर की इस पोजिशन को पेचीदा बताया, क्योंकि सुंदर की तीसरे नंबर पर भूमिका केवल एक अस्थायी समाधान लगती है।
तमिलनाडु के इस क्रिकेटर को मुख्य रूप से एक गेंदबाज के रूप में देखा जाता है जो बल्ले से भी उपयोगी साबित हो सकता है, लेकिन गौतम गंभीर ने उनकी भूमिका को एक नया आयाम देने का काम किया है।
कार्तिक ने कहा, "ऐसे में कहा जा सकता है कि संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि हम आपसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। इससे आगे चलकर उनकी गेंदबाजी पर असर पड़ सकता है। यह बहुत पेचीदा मामला है।"
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
