वैष्णवी, जोया, वंशिका, अलंकृता और मानवी ने जमाए स्वर्णिम पंच
लखनऊ। समन्वय लखनऊ जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पहले दिन मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, जहां बालिका वर्ग में वैष्णवी मिश्रा, जोया, वंशिका सिंह लोधी, अलंकृता सिंह और मानवी मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का…

लखनऊ। समन्वय लखनऊ जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पहले दिन मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, जहां बालिका वर्ग में वैष्णवी मिश्रा, जोया, वंशिका सिंह लोधी, अलंकृता सिंह और मानवी मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

समन्वय लखनऊ जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग एरिना में बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ के समन्वय से आयोजित इस चैंपियनशिप का उद्घाटन सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के एमडी अनिल अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के चेयरमैन दीपक शर्मा ने की, जबकि एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के सचिव सहदेव सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल राज और अन्य खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।
पहले दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में मिनी बालक आयु वर्ग के 30-32 किग्रा वर्ग में मॉडर्न अकादमी के शौर्य पी. सिंह ने कॉम्बैट फाइट क्लब (सीएफसी) के अशर अहमद को पराजित किया। 36-38 किग्रा भारवर्ग में सेंट जोसेफ के विवांश अवस्थी ने मॉडर्न अकादमी के मो. शाद को हराया, जबकि 40-42 किग्रा वर्ग में एलपीएस-विनम्र खंड के रितेश ने किड फिट स्पोर्ट्स फिटनेस जोन (केएफएसएफजेड) के श्रेयांश थापा को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
इसी वर्ग के अन्य मुकाबलों में 22-24 किग्रा भारवर्ग में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वरुण ने जोश बॉक्सिंग अकादमी के रक्षन खान को मात दी, जबकि 26-28 किग्रा में चैंपियंस बॉक्सिंग अकादमी (सीबीए) के जोहान अग्रहरि ने केएफएसएफजेड के रेवांश यादव को हराया।
मिनी बालिका वर्ग के फाइनल में 30-32 किग्रा भारवर्ग में सेंट जोसेफ की वैष्णवी मिश्रा ने सेंट जोसेफ की ही आराध्या को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 32-34 किग्रा वर्ग में सेंट मैरी की जोया ने सेंट जोसेफ की अदिति शुक्ला को हराया, जबकि 38-40 किग्रा वर्ग में सीएमएस स्टेशन रोड की वंशिका सिंह लोधी ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम की श्रद्धा गोस्वामी को और 22-24 किग्रा भार वर्ग में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की आराध्या गोस्वामी ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम की अनुष्का को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
सीनियर महिला वर्ग के 44-46 किग्रा भार वर्ग में सेंट जोसेफ की मानवी मिश्रा ने सेंट जोसेफ की ही देवांगी चंद्रा को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सब जूनियर बालिका वर्ग के 48-51 किग्रा भार वर्ग में सीएमएस आनंद नगर की अलंकृता सिंह ने सेंट जोसेफ की सारा खान को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
