वैशाली बनीं पहली महिला, जिसने लगातार दो बार फिडे ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट जीता
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने कहा कि यहां फिडे ग्रैंड स्विस खिताब उनके लिए अहम मोड़ पर आया है क्योंकि लगातार सुधार के प्रयासों के बावजूद पिछले साल उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। साभार : गूगल वैशाली लगातार दूसरी बार…

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने कहा कि यहां फिडे ग्रैंड स्विस खिताब उनके लिए अहम मोड़ पर आया है क्योंकि लगातार सुधार के प्रयासों के बावजूद पिछले साल उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

वैशाली लगातार दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने इस जीत से 40,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के अलावा अगले वर्ष के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी स्थान हासिल किया।
वैशाली से जब 2023 में मिली जीत और हाल की जीत के बीच में तुलना करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा,‘‘यह कहना मुश्किल है कि कौन सी जीत बेहतर थी।
2023 में जब मैं संघर्ष कर रही थी तब मुझे जीत हासिल हुई थी और उसके बाद काफी चीज पटरी पर आई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष भी मैं बहुत मेहनत कर रही थी लेकिन परिणाम मेरे अनुकूल नहीं आ रहे थे, यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है।‘‘
दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी के बाद वैशाली कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय बनीं। वैशाली ने कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में मुझे काफी अनुभव हासिल हुआ। इस बीच कई ऐसे मुश्किल क्षण आए जिन्होंने मुझे एक खिलाड़ी और एक इंसान के रूप में मजबूत बनाया। अब मैं पहले से बेहतर खिलाड़ी बन गई हूं।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
