द इंडियन व्यू

वैभव सूर्यवंशी : 14 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में तूफानी शतक

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी छाप क्रिकेट में छोड़ते जा रहे हैं। छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े कारनामों को वे अंजाम देते हुए जा रहे हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट के बाद आईपीएल और फिर अंडर 19 वनडे मैच और अब यूथ टेस्ट में…

Ragwendra P Singh
October 1, 2025
2 min read
वैभव सूर्यवंशी : 14 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में तूफानी शतक

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी छाप क्रिकेट में छोड़ते जा रहे हैं। छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े कारनामों को वे अंजाम देते हुए जा रहे हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट के बाद आईपीएल और फिर अंडर 19 वनडे मैच और अब यूथ टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ दिया है।

साभार : गूगल

ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के गेंदबाजों के खिलाफ इंडिया 19 टीम के इस होनहार बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी की। टेस्ट मैच को भी वे वनडे मैच की तरह खेले, जिसमें उन्होंने चौके-छक्कों में ज्यादा डील की। स्ट्राइक रेट भी उनका दमदार था।

वैभव सूर्यवंशी ने कुल मिलाकर 17 चौके-छक्के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस यूथ टेस्ट मैच में जड़े। वे 86 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट 131 से ज्यादा का था, जो आमतौर पर खिलाड़ियों का वनडे और टी20 क्रिकेट में होता है।

वैभव सूर्यवंशी ने ओपनर आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद दो विकेट गिरे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के पसीने छुड़ाकर ही दम लिया और टीम को 200 के पार पहुंचाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का यूथ क्रिकेट में रौला है, क्योंकि वे यूथ ओडीआई मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ चुके हैं।

इसके अलावा आईपीएल में भी उनके नाम एक शतक है। इससे साफ होता है कि उनको किसी भी गेंदबाज का खौफ नहीं है, जब वह आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में शतक जड़ रहे हैं तो यूथ क्रिकेट के तो वे इस समय बेताज बादशाह कहे जाएंगे। महज 78 गेंदों में हीली ओवल में इस यूथ टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी ने अपना शतक पूरा किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।