वैभव सूर्यवंशी : युवा क्रिकेटर जिसने तोड़े रिकॉर्ड के नए कीर्तिमान
टीम इंडिया के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते ही रिकॉर्ड तोड़ने लगते है। वैभव ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं भारतीय अंडर-19 टीम तीन मैच की वनडे और दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलने गई है। साभार : गूगल वनडे सीरीज में इंडिया…

टीम इंडिया के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते ही रिकॉर्ड तोड़ने लगते है। वैभव ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं भारतीय अंडर-19 टीम तीन मैच की वनडे और दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलने गई है।

वनडे सीरीज में इंडिया अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान 124 रन बनाए, हालांकि वह तीसरे मैच में ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए और 20 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे।
जी हां, यह रिकॉर्ड है यूथ वनडे में 16 या उससे कम की उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का। वैभव सूर्यवंशी 556 रनों के साथ बाबज आजम का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और फिलहाल वह लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। अब उनकी नजरें पाकिस्तान के ही हसन रजा का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने पर होगी।
वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में यूथ वनडे में सबसे अधिक छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यह रिकॉर्ड इससे पहले भारत के ही उनमुक्त चंद के नाम था जिन्होंने 38 छक्के जड़े थे, वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान भी रह चुके हैं। मगर अब 43 छक्कों के साथ वैभव पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी के यूथ वनडे करियर की बात करें तो अब तक खेली 11 पारियों में उन्होंने यह 556 रन 50.54 की औसत और 151.91 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। अभी तो उनके करियर का आगाज हुआ है, जिस तरह वह खेल रहे हैं उसे देखकर लगता है कि वह यूथ क्रिकेट में सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
