द इंडियन व्यू

वैभव सूर्यवंशी का धमाका जारी, आईपीएल से लेकर यूथ वनडे तक

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2025 से ही लगातार कमाल दिखा रहा है। इंग्लैंड के बाद भारतीय अंडर-19 टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां वह तीन मैच की यूथ वनडे तो इतने ही मैच की यूथ टेस्ट सीरीज खेलेगी। साभार : गूगल पहला…

Ragwendra P Singh
September 24, 2025
3 min read
वैभव सूर्यवंशी का धमाका जारी, आईपीएल से लेकर यूथ वनडे तक

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2025 से ही लगातार कमाल दिखा रहा है। इंग्लैंड के बाद भारतीय अंडर-19 टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां वह तीन मैच की यूथ वनडे तो इतने ही मैच की यूथ टेस्ट सीरीज खेलेगी।

साभार : गूगल

पहला यूथ वनडे भारत ने 7 विकेट से जीता था जिसमें वैभव ने 22 गेंदों पर 38 रनों की तूफानी पारी खेली। दूसरे वनडे में उन्होंने अपने प्रदर्शन को सुधारा और अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तबदील किया। हालांकि वैभव सूर्यवंशी शतक तक नहीं पहुंच पाए और 68 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हो गए।

उन्होंने इस दौरान 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव की पार में 56 रन सिर्फ बाउंड्री से आए। वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वैभव से पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही पूर्व अंडर-19 कप्तान उन्मुक्त चंद के नाम था।

उन्मुक्त ने 21 पारियों में 38 छक्के जड़े थे। वहीं वैभव ने मात्र 10 पारियों में ही 41 छक्के जड़ दिए हैं। जिस तरह वैभव खेल रहे हैं उसे देखकर लगता है कि उन्हें सीनियर टीम से भी जल्द बुलावा आएगा। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक यूथ वनडे में 540 रन बनाए हैं, जिनमें से एक-चौथाई से ज्यादा रन (26%) बाउंड्री से आए हैं। उनके नाम फिलहाल 41 छक्के हैं।

वैभव सूर्यवंशी और उन्मुक्त चंद के अलावा यशस्वी जायसवाल का नाम भी इस लिस्ट में है। भारतीय टीम में एक स्थापित नाम बन चुके जायसवाल ने 2018 से 2020 के बीच खेले गए 27 मैचों में 30 छक्के लगाए थे।

14 साल के सूर्यवंशी के नाम पहले से ही कई रिकॉर्ड हैं; वह हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, जहां उन्होंने लीग के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बनाया और साथ ही सबसे कम उम्र के शतकवीर भी बने।

2023-24 के रणजी ट्रॉफी सीजन में, उन्होंने सिर्फ 12 साल और 284 दिन की उम्र में मुंबई के खिलाफ डेब्यू किया और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों पर सबसे तेज यूथ वनडे शतक भी जड़ा, जिससे उन्होंने पाकिस्तान के कामरान गुलाम के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 2019 में 53 गेंदों में शतक बनाया था।

इसी पारी में, उन्होंने एक मैच में सबसे ज़्यादा छक्के (10) लगाने का भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। 13 साल और 188 दिन की उम्र में, वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के 170 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर बन गए।

साभार : गूगल

उन्होंने चेन्नई में पहले युवा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 58 गेंदों में शतक लगाकर युवा स्तर पर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बनाया। 58 गेंदों में बनाया गया यह शतक इस स्तर पर दूसरा सबसे तेज शतक है, जो इंग्लैंड के मोईन अली से थोड़ा पीछे है, जिन्होंने 56 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।