वैभव-वेदांत की शतकीय जुगलबंदी से भारत की धमाकेदार जीत
आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 टीम ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में पारी और 58 रनों से रौंदकर 1-0 की बढ़त बनाई। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 243 रनों पर ढेर हो गई थी,…

आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 टीम ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में पारी और 58 रनों से रौंदकर 1-0 की बढ़त बनाई।
पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 243 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में भारत ने वैभव सूर्यवंशी और वेदांत त्रिवेदी के शतकों के दम पर 428 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था।

185 रनों से पिछड़ रही मेजबान टीम दूसरी पारी में मात्र 127 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने इस मैच को आसानी से अपने नाम किया। वैभव सूर्यवंशी की पारी इस दौरान आकर्षण का केंद्र रही, उन्होंने 86 गेंदों पर 9 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 113 रन बनाए।
वहीं वेदांत त्रिवेदी ने 19 चौकों की मदद से 140 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के कप्तान विल मालाजचुक ने ब्रिसबन में हुए इस टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था।
स्टीवन होगन की 92 रनों की पारी से कंगारू 243 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहे थे, हालांकि उनके अलावा कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन ने पंजा खोला। गेंदबाजों के बाद ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर बरसने की बारी बल्लेबाजों की थी।
इसकी शुरुआत सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने की। आयुष म्हात्रे भी उनका साथ देना चाहते थे, मगर वह 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद विहान मल्होत्रा भी 6 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव को ऐसे बल्लेबाज की तलाश थी जो उनके साथ दूसरे छोर को संभाले रखे। ये काम वेदांत त्रिवेदी ने किया।
वैभव एक तरफ से धुआंधार बैटिंग करते रहे, वहीं वेदांत त्रिवेदी दूसरे छोर पर डटकर खड़े रहे। इन दोनों के शतक के दम पर भारत 400 के पार पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को भारत ने मात्र 127 रनों पर समेटकर मैच को अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
