द इंडियन व्यू

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने 2025-26 के लिए रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा की

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 2025-26 सत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट्स की सूची में कुछ अहम बदलाव किए हैं। पुरुषों की 15 सदस्यीय सूची में जस्टिन ग्रीव्स, शेरफेन रदरफोर्ड और जोमेल वारिकन को शामिल किया गया है।…

Ragwendra P Singh
October 1, 2025
2 min read
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने 2025-26 के लिए रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा की

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 2025-26 सत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट्स की सूची में कुछ अहम बदलाव किए हैं। पुरुषों की 15 सदस्यीय सूची में जस्टिन ग्रीव्स, शेरफेन रदरफोर्ड और जोमेल वारिकन को शामिल किया गया है। महिलाओं की 13 सदस्यीय सूची में तेज गेंदबाज जैनिलिया ग्लासगो और शॉनिशा हेक्टर को जगह मिली है।

साभार : गूगल

अनुभवी खिलाड़ियों शमिलिया कॉनेल, चेरी एन फ्रेजर, चेडियन नेशन और रशदा विलियम्स को इस बार सूची में शामिल नहीं किया गया। पुरुष रिटेनरों में शाई होप, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती और जेडन सील्स अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे।

महिला खिलाड़ियों में हेली मैथ्यूज, स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन और शेमाइन कैंपबेल को कायम रखा गया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 15 पुरुष और 14 महिला क्रिकेटरों को एकेडमी अनुबंध भी प्रदान किए हैं, जिससे उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

पुरुष अनुबंध 2025-26

सीनियर पुरुष - एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, जोमेल वारिकन

स्टार्टर अनुबंध - ज्वेल एंड्रयू, जेदिया ब्लेड्स, जोहान लेयने

पुरुष एकेडमी - ऐकीम अगस्टे, रयान बंदू, जेडीया ब्लेड्स, रिवाल्डो क्लार्क, मावेंद्र डिंडयाल, जियोवोंटे डेपेइजा, नाथन एडवर्ड, डेमल एवलिन, अमारी गुडरिज, मबेकी जोसेफ, जोहान लेने, जिशान मोटारा, केल्विन पिटमैन, रेनिको स्मिथ, कार्लोन टकेट

महिला अनुबंध 2025-26

सीनियर महिला - आलियाह अलीन, शेमाइन कैंपबेल, डिएंड्रा डॉटिन, अफी फ्लेचर, जानिलिया ग्लासगो, शॉनिशा हेक्टर, चिनेले हेनरी, जैदा जेम्स, किआना जोसेफ, हेली मैथ्यूज, अश्मिनी मुनिसर, स्टेफनी टेलर, करिश्मा रामह्रैक

स्टार्टर अनुबंध - जहजारा क्लैक्सटन, रीलेना ग्रिमोंड

महिला एकेडमी - अबीगैल ब्राइस, असाबी कॉलेंडर, नैजानी कंबरबैच, शबिका गजनबी, ब्रायना हरीचरन, त्रिशन होल्डर, जेनाबा जोसेफ, निया लिचमैन, समारा रामनाथ, अमृता रामटहल, सेलेना रॉस, शुनेले सॉह, स्टेफी सोग्रीम, केट विल्मोट

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।