वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, कई बड़े नाम बाहर
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का चयन इस सीरीज के लिए किया है। आईसीसी…

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का चयन इस सीरीज के लिए किया है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत ये भारत की पहली होम टेस्ट सीरीज है।

भारतीय टीम ने पहली सीरीज इस डब्ल्यूटीसी में इंग्लैंड में खेली थी, जो पांच मैचों की सीरीज थी। इसे भारत ने 2-2 से बराबर किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम की खास बात ये है कि इस सीरीज में उपकप्तान रविंद्र जडेजा होंगे। एक तरह से पिछली सीरीज से उपकप्तान बदला गया है।
ये बीसीसीआई को मजबूरी में करना पड़ा है, क्योंकि इंग्लैंड दौरे से पहले उपकप्तान बनाए गए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट से अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। वे इस सीरीज में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में जडेजा को उपकप्तानी सौंपी गई है।
इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे या फिर सीरीज में खेलने वाले कई खिलाड़ियों को इस टीम से बाहर कर दिया गया है। इनमें सबसे बड़ा नाम करुण नायर का है, जिन्हें करीब 8 साल के बाद टेस्ट टीम में मौका मिला था, लेकिन एक सीरीज के बाद उनको ड्रॉप कर दिया गया, क्योंकि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था।
उनके अलावा आकाश दीप भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। शायद उनको चोट के कारण बाहर किया गया है। इंग्लैंड में बैकअप ओपनर के तौर पर गए अभिमन्यु ईश्वरन भी इस टीम में नहीं चुने गए हैं।
इस सीरीज के लिए बैकअप विकेटकीपर के तौर पर एन जगदीशन टीम में शामिल किए गए हैं, जो ऋषभ पंत के चोटिल होने पर आखिरी मैच के लिए इंग्लैंड में टीम के साथ जुड़े थे। श्रेयस अय्यर और ईशान अभी दूर-दूर तक टेस्ट सेटअप में नजर नहीं आ रहे। सरफराज खान का भी टेस्ट टीम में कोई जिक्र नहीं है।
भारतीय टेस्ट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नितीश कुमार रेड्डी और एन जगदीशन (विकेटकीपर)
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
